Sunday, 20 May 2018

गुलमोहर के फूल



गर्मी के मौसम में खिले गुलमोहर के बीच सुबह की सैर आनंदित कर देती है. इच्छा होती है की गुलमोहर के सुर्ख लाल फूलों को घंटों निहारते रहे. पर ऐसा करने पर लोग निहारने वाले को निहारना शुरू कर देंगे. लौटते समय , कई बार हाथ उठाकर, उचक कर फूलों की एक डंडी को तोड़ घर लाकर गुलदस्ते में सजाने की इछ्चा पूरी नहीं हो पा रही थी. 
आज घर के गेट के पास एक भरा-पूरा बिलकुल ताजा गुलमोहर के फूलों का गुच्छा गिरा देखा. अब यह मेरे गुलदस्ते की मुरझाने तक शोभा बढ़ाएगा.

No comments:

Post a Comment