Saturday, 26 May 2018

"The 'State-of-Deathless-ness' is itself the 'State-of-Birthless-ness" :Gita 4.9

जन्म कर्म च मे दिव्यमेवं यो वेत्ति तत्त्वतः ।
त्यक्त्वा देहं पुनर्जन्म नैति मामेति सोऽर्जुन । ।4.9 । ।
हे अर्जुन मेरा जन्म और कर्म दिव्य है इस प्रकार जो पुरुष तत्त्वत जानता है
वह शरीर को त्यागकर फिर जन्म को नहीं प्राप्त होता वह मुझे ही प्राप्त होता है । ।

अवतार कैसे होता है तथा उसका प्रयोजन भी बताने के पश्चात् श्रीकृष्ण यहाँ कहते हैं कि जो पुरुष उनके दिव्य जन्म और कर्म को तत्त्वत जानता है वह सब बन्धनों से मुक्त होकर परमात्मस्वरूप बन जाता है। तत्त्वत शब्द से यह स्पष्ट किया गया है कि इसे केवल बुद्धि के स्तर पर जानना नहीं है वरन् यह अनुभव करना है कि अपने ही हृदय में किस प्रकार परमात्मा का अवतरण होता है। आज निसन्देह ही हम एक पशु के समान जी रहे हैं परन्तु जब कभी हम निस्वार्थ इच्छा से प्रेरित हुए कर्म करते हैं उस समय परमात्मा की ही दिव्य क्षमता हमारे कर्मों में झलकती है।इस श्लोक में सूक्ष्म संकेत यह भी है कि आत्मविकास के लिये भगवान् के आनन्दरूप की उपासना करना निराकार आत्मा के ध्यान के समान ही प्रभावकारी है। कुछ वेदान्त विचारक ऐसे भी हैं जो भगवान् के सगुणसाकार होने की कल्पना को स्वीकार नहीं करते। अत वे अवतार को भी नहीं मानते। वास्तव में यह युक्तियुक्त नहीं है। पूरी लगन से जो पुरुष साधना करता है वह सगुण अथवा निर्गुण उपासना के द्वारा लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।यहाँ उस पूर्णत्व की स्थिति का संकेत किया गया है जिसे प्राप्त करके जीव का पुनर्जन्म नहीं होता। वैदिक साहित्य में अनेक स्थानों पर इसका संकेत अमृतत्त्व शब्द से किया गया है तो दूसरे स्थानों पर पुनर्जन्म के अभाव के रूप में। ऐसा प्रतीत होता है मानो पहले लोग मृत्यु से डरते थे इसलिये पूर्णत्व की स्थिति मे उसका अभाव बताया गया है। अन्य विचारकों ने यह अनुभव किया होगा कि मृत्यु से अधिक दुखदायी जन्म है क्योकि उसके पश्चात् दुखों की एक शृंखला प्रारम्भ हो जाती है। अत मोक्ष का लक्षण पुनर्जन्म का अभाव कहा गया है।जिनका जन्म होता हैउसी का नाश भी होता है इस कारण अमृतत्त्व और पुनर्जन्म के अभाव से पूर्णत्व की स्थिति का ही संकेत किया गया है। तथापि दूसरे शब्द से विचारकों की परिपक्वता स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है।यह मोक्षमार्ग केवल वर्तमान में ही प्रवृत्त नहीं हुआ बल्कि प्राचीनकाल में भी अनेक साधकों ने इसका अनुसरण किया था राग भय और क्रोध से रहित मन्मय (मेरे में स्थिति वाले) मेरे शरण हुए बहुत से पुरुष ज्ञानरूप तप से पवित्र हुए मेरे स्वरूप को प्राप्त होते हैं  ।

He who thus knows, in true light, My divine birth and action, having abandoned the body, he is not born again; he comes to Me, O Arjuna.


After explaining the how and the why of incarnations in general, Krishna declares that those who, by constant contemplation upon this fact, understand the Divine birth and activities of the Lord, end their limitations and reach Godhood. That it is not a mere understanding or knowing that is indicated here is clear from the very words, "IN TRUE LIGHT" (Tattwatah), that is, we have to experience subjectively how and when the Supreme Atman takes Its Avatara in us. Today, no doubt, individually, we live as limited mortal brutes, but, at certain moments, when we are entertaining pure selfless "desires," the very same Spark-of-Life in us comes to manifest a divine potency and a celestial dash.
The stanza also subtly indicates that for one's spiritual development, the practice of Upasana of the blissful form of the Lord is as efficient a method as meditation upon the formless-Self. There are some professional Vedantins who cannot accept the concept of the Lord having an embodiment. They are merely barking at a shadow. To one who is practising sincerely and whole-heatedly, the goal is equally available whether it is through the Upasana of the Truth with a form (Saguna), or without any form (Nirguna).
Krishna is indicating here the Supreme State-of-Perfection, the State-of-Existence from where "ONE IS NOT BORN AGAIN." In the earlier Vedic literature the State-of Godhood is described as the "State-of-Deathless-ness" (Amaratva), while in the later Vedic literature we find a slow change-over, and the Eternal is explained as the State from which "ONE IS NOT BORN AGAIN" (Ajah). The evolution of this concept clearly indicates the intellectual development in this country at that time. When a society is immature, its members are afraid of death; but as they grow and evolve, it is not death that frightens them so much as the possibility of a new birth, for, it starts a new lease of agonising existence in imperfect environments. It is evident that the 'State-of-Deathless-ness' is itself the 'State-of-Birthless-ness,' because death can come only to that which is born. And yet, the change in expression declares the maturity that was gained by the Vedic students of that period.

x

Friday, 25 May 2018

मयि सर्वाणि कर्माणि संन्यस्याध्यात्मचेतसा। निराशीर्निर्ममो भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः।।3.30।।

मयि सर्वाणि कर्माणि संन्यस्याध्यात्मचेतसा।
निराशीर्निर्ममो भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः।।3.30।।

सम्पूर्ण कर्मों का मुझ में संन्यास करके आशा और 
ममता से रहित होकर संतापरहित हुए तुम युद्ध करो।।

भगवान् का यह स्पष्ट मत था कि अर्जुन को युद्ध करना चाहिये। पाण्डव राजकुमार अर्जुन अभी उच्चस्तरीय ध्यान साधना के योग्य नहीं था। कर्म में वासना उत्पन्न करने की प्रवृत्ति होती है और फिर उस वासना से कर्म में वृद्धि होती है। श्रीकृष्ण के कर्मयोग के उपदेशानुसार कर्माचरण करने पर पुरानी वासनाओं का क्षय तो होता ही है परन्तु अन्य नयी वासनायें भी उत्पन्न नहीं होतीं। अहंकार और स्वार्थ से रहित कर्म के आचरण के उस सिद्धान्त को ही यहां दूसरे शब्दों में बताया गया है।समस्त कर्मों का संन्यास मुझमें करके जैसा कि हम देख चुके हैं यहाँ भी मुझ में शब्द से तात्पर्य शुद्ध परमात्मस्वरूप से है। श्रीकृष्ण का उपदेश है कि अर्जुन को भक्तिपूर्वक परमात्मा का स्मरण करते हुये (अध्यात्मचेतसा) समस्त कर्मों का संन्यास (अर्पण) परमात्मा में करना चाहिये। कर्मों के संन्यास का अर्थ अकर्मण्यता का जीवन नहीं समझना चाहिये। कर्मों से अहंकार और स्वार्थ का त्याग ही वास्तविक कर्मसंन्यास कहलाता है।सर्प की भयंकरता उसके विष में है। यदि उसके विषदन्त निकाल दिये जाँय तो वह भयानक सर्प किसी को हानि नहीं पहुँचा सकता। इसी प्रकार अहंकार और स्वार्थ के कारण ही कर्म बन्धन कारक होते हैं अन्यथा नहीं। यहाँ कर्मों के संन्यास से तात्पर्य उनके उत्प्रेरक दुष्प्रयोजनों के त्याग से है।आत्मस्वरूप ईश्वर के निरन्तर कीर्तिगान से उद्देश्यों की शुद्धता प्राप्त की जा सकती है। कीर्तिगान से हृदय दैवी भावनाओं से स्पन्दित हो उठता है। ऐसे व्यक्ति के कर्म सामान्य नहीं समझने चाहिये वरन् ईश्वर के संकल्प ही उस व्यक्ति के माध्यम से जगत् में व्यक्त होते हैं। परिच्छिन्न जीवभाव के स्थान पर पूर्णत्व का भाव दृढ़ होने पर वह व्यक्ति ईश्वरेच्छा को व्यक्त करने का सर्वोत्कृष्ट माध्यम बन जाता है।केवल निषिद्ध कर्मों का त्याग ही पर्याप्त नहीं है। हमको उन आन्तरिक सद्गुणों का भी विकास करना चाहिये जिससे ईश्वर के संकल्पों का प्रवाह निर्वाध रूप से हमारे द्वारा प्रवाहित हो सके। इस का संकेत यहाँ निराशी और निर्मम इन शब्दों से किया गया है।इस श्लोक के सतही अध्ययन से भ्रमित होकर कोई इस निष्कर्ष पर पहुँच सकता है कि हिन्दू धर्म गतिशील जीवन का त्याग कर निराशा का जीवन जीने की शिक्षा देता है। परन्तु सूक्ष्म अध्ययन करने पर स्पष्ट होगा कि इस श्लोक में श्रीकृष्ण जीवन के उच्चतर मनोवैज्ञानिक सत्य की ओर इंगित कर रहे हैं।निराशी आशा उस वस्तु या घटना की अपेक्षा है जो भविष्य काल में व्यक्त या प्राप्त होगी। आशा सदैव भविष्य के लिए होती है वर्तमान में नहीं।निर्मम अहंकार मूलक ममभाव और कुछ नहीं उन घटनाओं एवं उपलब्धियों की एक गठरी है जो भूतकाल में घटित हुई थीं। अत अहंकार भूतकाल की प्रतिच्छाया मात्र है और उसका अस्तित्त्व व्यतीत हुए काल के सन्दर्भ में ही है।आशा यदि अनुत्पन्न भविष्य का शिशु है तो अहंकार भूतकाल की हठीली स्मृति। आशा और अहंभाव में रहने का अर्थ है भविष्य और भूतकाल में ही जीना। दुख की बात यह है कि इन सबमें हम शक्तिशाली वर्तमान को खो देते हैं जबकि वर्तमान ही वह अवसर है जो कर्म करने आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिये हमें प्राप्त हुआ है। श्रीकृष्ण अर्जुन को आशा और ममभाव से रहित होकर कर्म करने का उपदेश देते हैं। भूत और भविष्य के विचारों में शक्ति का अपव्यय किये बिना वर्तमान का सदुपयोग करने के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण सूचना इस श्लोक में दी गयी है।विचाराधीन यह श्लोक सभी दृष्टियों से अपने आप में पूर्ण है जिसे पढ़कर आधुनिक मनोवैज्ञानिक भी आश्चर्य चकित रह जायेगा। यद्यपि अब तक के विवेचन को समझने से भूत और भविष्य के विचारों में होने वाले शक्ति के अपव्यय को हम रोक सकते हैं परन्तु वर्तमान में कार्य करते हुये अपनी क्षमता के क्षरण की संभावना रह सकती है। इसका कारण अनावश्यक रूप से व्याकुल और उत्तेजित होने का हमारा स्वभाव है। इस उत्तेजना को यहाँ ज्वर कहा गया है। भगवान् श्रीकृष्ण उपदेश देते हैं कि समस्त कर्मों का संन्यास परमात्मा में करके आशा और ममता से रहित होकर तथा मानसिक उत्तेजना का त्याग कर अर्जुन को युद्ध करना चाहिये। गीता के इस्ा सिद्धांत की परिपूर्णता इसके समस्त अध्येताओं को स्पष्ट जाती है।

यहाँ युद्ध करने से तात्पर्य जीवन संघर्षों में आने वाली समस्त परिस्थितियों का सामना करने से है। अत यह उपदेश केवल अर्जुन के लिये ही नहीं बल्कि उन सभी के लिये हैं जो बुद्धिमत्तापूर्वक पूर्ण रूप से अपना जीवन जीना चाहते हैं।कर्मयोग का सीमित अर्थ समझकर जिन्होंने वेदों का अध्ययन किया है उन्हें इस श्लोक में दिया उपदेश पारम्परिक प्रतीत होगा।अपनी पीढ़ी के द्वारा इस उपदेश के स्वीकृत होने पर उसके प्रचारार्थ भगवान् कहते हैं
Renouncing all actions in Me, with the mind centered on the Self, 
free from hope and egoism (ownership) , 
free from (mental) fever, (you) do fight!

It has been clearly declared that the Divine opinion of the Lord is that Arjuna should fight. The Pandava prince is not, at present, fit for the higher contemplative life of pure meditation. Action has a tendency to create new impressions which again procreate impulses to act more vigorously. In order to avoid creation of new Vasanas even while acting for the purpose of Vasana-exhaustion, Krishna had already advised the method of acting without the spirit of ego, or ego-centric desires. The same theory is explained here while expounding a technique by which this consummation can actually be brought about.

RENOUNCE ALL ACTIONS IN ME --- We have already noticed that by the first-person pronoun Krishna means the Supreme Self, the Divine, the Eternal. Renouncing all activities unto Him, with a mind soaked with devoted remembrances of the Self (Adhyatma Chetasa), the Lord advises Arjuna to act on. Renunciation of action does not mean an insipid life of inactivity. Actions performed through attachment and desires are renounced the moment we take away from action the ego-centric and the selfish stink.

A serpent is dangerous only as long as its fangs are not removed. The moment these are taken out, even the most poisonous reptile becomes a tame creature incapable of harming anyone. Similarly, action gives rise to bondage only when it is performed with a heart laden with selfish-desires. Actions performed without desires are not actions at all, inasmuch as they are incapable of producing any painful reactions. Here, the renunciation of action only means the giving up of the wrong motives behind the actions.

The purification of the motives is possible only when the mind is made to sing constantly the Divine Songs praising the glories of the Self. In the song of Truth the heart begins to throb with the highest Divine impulses. Actions performed in the outer world by such an individual are no more the ordinary actions but they become expressions of the Supreme Will through that individual. When the limited ego is replaced by the constant feeling of the Lord  as "I am the Supreme" --- such an individual becomes the most efficient instrument for the expression of the Divine Will.

Not only is it sufficient that we renounce thus all wrong actions, but we have also to make a few adjustments in our inner instruments in order to bring out an unobstructed flow of the Creator's Will through us. These are indicated here by the two terms "without hope" and "without ego."

A superficial study of the stanza is sure to confuse the student and drive him to the dangerous conclusion that Hinduism preaches, not a dynamic conscious life, but an insentient existence through life in a spirit of cultivated hopeless-ness! But a closer study of the import of these two terms will make us understand clearly that, in this stanza, Krishna is hinting at a great psychological truth of life!

WITHOUT HOPE --- Hope is "the expectation of a happening that is yet to manifest and mature in a FUTURE PERIOD OF TIME." Whatever be the hope, it belongs not to the present; it refers to a period of time not yet born.

WITHOUT EGO --- Our ego-centric concept of ourselves is nothing but "a bundle of happenings and achievements of ours which took place, or were gained, in the past moments." Ego is therefore "the shadow of the past," and it has an existent reality only with reference to THE DEAD MOMENTS OF THE PAST.

If hope is thus the child of the unborn future, ego is the lingering memory of a dead past. To revel in ego and hope is an attempt on our part to live, either with the dead moments of the past, or with the unborn moments of the future. All the while, the tragedy is that we miss the 'present,' the active dynamic 'present,' which is the only noble chance that is given to us to create, to advance, to achieve, and to enjoy. Krishna advises Arjuna, therefore, to act renouncing both hope and ego; and this is indeed a primary instruction on how to pour the best that is in us into the 'present,' blockading all unintelligent and thoughtless dissipation of our inner-personality-energies, in the 'past' and the 'future.'

The instruction is so exhaustive in vision, and complete in its minutest details, that the stanza under review should be a surprise even to the best of our modern psychologists. Even though the technique so far advised can, and does, avoid all wastage of energy among the funeral pyres of the dead moments and in the wombs of unborn Time, yet, there is a chance for the man of action wasting his potentialities in the very 'present.' This generally comes through our inborn nature to get 
ourselves unnecessarily over-anxious during our present activities. This FEVERISH ANXIETY is indicated here by the term "fever" (Jwara). Krishna advises that Arjuna should renounce all actions unto the Lord and, getting rid of both hope and selfishness, must fight, free from all mental fever. How complete this technique is will be evident now to all students of the Geeta.

The term "fight" is to be understood here "as our individual fight with circumstances, in the silent battle of life." Thus, the advice is not for Arjuna alone, but to all men who would like to live life fully and intelligently!

The advice contained in this stanza reads as though quite unorthodox for those who have read the Vedas, with a limited meaning for its term "Karma-Yoga."

धूमेनाव्रियते वह्निर्यथाऽऽदर्शो मलेन च। यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम्।।3.38।।


धूमेनाव्रियते वह्निर्यथाऽऽदर्शो मलेन च।
यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम्।।3.38।।

जैसे धुयें से अग्नि और धूलि से दर्पण ढक जाता है तथा जैसे भ्रूण गर्भाशय से ढका रहता है
वैसे उस (काम) के द्वारा यह (ज्ञान) आवृत होता है।।

यहाँ तीन दृष्टान्त यह समझाने के लिये दिये गये हैं कि किस प्रकार काम और क्रोध हमारे विचार की सार्मथ्य को आवृत कर देते हैं। शास्त्रों में इसे पुनरुक्ति दोष माना गया है। किन्तु गीता में यह दोष नहीं मिलता। भगवद्गीता में कहीं पर भी अनावश्यक या निरर्थक पुनरुक्ति नहीं है। इसे ध्यान में रखकर इस श्लोक को समझने का प्रयत्न करें तो ज्ञात होगा कि यहाँ दिये तीनों दृष्टान्तों में सूक्ष्म भेद है। वाच्यार्थ से कहीं अधिक अर्थ इस श्लोक में बताया गया है।जगत् की अनित्य वस्तुओं के साथ आसक्ति के कारण मनुष्य की विवेचन सार्मथ्य आच्छादित हो जाती है। हमारी आसक्तियाँ अथवा इच्छाएँ तीन भागों में विभाजित की जा सकती हैं। अत्यन्त निम्न स्तर की इच्छाएँ मुख्यत शारीरिक उपभोगों के लिये दूसरे हमारी महत्त्वाकांक्षाएँ हो सकती हैं सत्ता धन प्रसिद्धि और कीर्ति पाने के लिये। इनसे भिन्न तीसरी इच्छा हो सकती है आत्मविकास और आत्मसाक्षात्कार की। ये तीन प्रकार की इच्छाएँ गुणों के प्राधान्य से क्रमश तामसिक राजसिक और सात्त्विक कहलाती हैं। तीन दृष्टान्तों के द्वारा इन तीन प्रकार की इच्छाओं से उत्पन्न विभिन्न प्रकार के आवरणों को स्पष्ट किया गया है।जैसे धुयें से अग्नि अनेक बार धुयें से अग्नि की चमकती ज्वाला पूर्णत या अंशत आवृत हो जाती है। इसी प्रकार सात्त्विक इच्छाएँ भी अनन्त स्वरूप आत्मा के प्रकाश को आवृत सी कर लेती हैं।जैसे धूलि से दर्पण रजोगुण से उत्पन्न विक्षेपों के कारण बुद्धि पर पड़े आवरण को इस उदाहरण के द्वारा स्पष्ट किया गया है। धुएँ के आवरण की अपेक्षा दर्पण पर पड़े धूलि को दूर करने के लिये अधिक प्रयत्न की आवश्यकता होती है। बहते हुये वायु के एक हल्के से झोंके से ही धुआँ हट जाता है जबकि तूफान के द्वारा भी दर्पण स्वच्छ नहीं किया जा सकता। केवल एक स्वच्छ सूखे कपड़े से पोंछकर ही उसे स्वच्छ करना सम्भव है। धुँए के होने पर भी कुछ मात्रा में अग्नि दिखाई पड़ती है परन्तु धूलि की मोटी परत जमी हुई होने पर दर्पण में प्रतिबिम्ब बिल्कुल नहीं दिखाई पड़ता।जैसे गर्भाशय से भ्रूण तमोगुण जनित अत्यन्त निम्न पशु जैसी वैषयिक कामनाएँ दिव्य स्वरूप को पूर्णत आवृत कर देती हैं जिसे समझने के लिए यह भ्रूण का दृष्टांत दिया गया है। गर्भस्थ शिशु पूरी तरह आच्छादित रहता है और उसके जन्म के पूर्व उसे देखना संभव भी नहीं होता। यहाँ आवरण पूर्ण है और उसके दूर होने के लिये कुछ निश्चित काल की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार तामसिक इच्छाओं से उत्पन्न बुद्धि पर के आवरण को हटाने के लिए जीव को विकास की सीढ़ी पर चढ़ते हुए दीर्घकाल तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है।इस प्रकार इन भिन्नभिन्न प्रकार की इच्छाओं से उत्पन्न विभिन्न तारतम्य में अनुभव में आने वाले आवरणों को स्पष्ट किया गया है।इस श्लोक में केवल सर्वनामों का उपयोग करके कहा गया है कि उसके द्वारा यह आवृत है। अब अगले श्लोक में इन दोनों सर्वनामों उसके द्वारा और यह को स्पष्ट किया गया है
As fire is enveloped by smoke, as a mirror by dust, as an embryo by the womb,
so this (wisdom) is enveloped by that (desire or anger) .

Three different examples have been given to illustrate how desires and the consequent anger delude our rational capacity and choke our discrimination. Repetition is an unpardonable crime against the "scriptural-style," and the Geeta faithfully follows the immortal style common to all Bibles of the world. There is no redundancy, or wasteful repetition in the Divine Song. With this understanding,
when we try to readthe stanza we find that there are subtle implications in the three different  llustrations used by the Lord. More is meant here than meets the eye. The discrimination in man is screened off and obstructed in its exercise due to the attachment in his mind for the ever-changing worldly-objects. We all know that our attachments to things can fall under three distinct categories. Our desires can either be low and vicious --- mind for the flesh-fleshy carnal pleasures --- or our
ambitions may be for an active exertion in order to achieve power and wealth, to gain strength and might, to win fame and glory. There can also be a burning aspiration to strive and to achieve a diviner perfection and a Godly Self-illumination. Thus, our desires can fall under three headings according to the quality of the attachment --inert (
Tamasic), or active (Rajasic), or noble and divine (Sattwic). The veilings that are created over our discrimination by these different types of qualities (gunas) are indicated here by the three different examples.

AS FIRE BY SMOKE --- A smoky fire-place, shrouded by dark curling smoke can sometimes, if not totally, at least partially, veil the brilliance of the light emitted by the flames. A wick without a chimney is less bright than with a chimney, proving the example under review. Even
Sattwic desires veil the infinite glory of the Spirit. 
AS DUST ON A MIRROR --- This illustrates the veiling caused by agitations that cover the purer intellect due to our thick desires for glory and power (Rajasic). Compared with the former, this is indeed more complete, and the removal of it is, naturally, more difficult. The smoke rolls off even at a passing whiff of breeze, while the mirror cannot be cleaned even by a storm. It can be polished only by our own efforts at dusting it clean with the help of a clean, dry duster. Through the smoke, however thick it might be, the fire can be perceived; through the dust, if it be thick, no reflection at all can be seen in the mirror --- if at all seen it will only be dim.

AS THE FOETUS IN THE WOMB --- This is an illustration to show how completely the Diviner aspect in us is screened off by the low animal appetites and the vulgar desires for the sensuous. The foetus is covered by the womb until it matures, and there is no method of observing it as long as it is in the womb. The veiling is complete, and it can drop off only after a definite period of
time. Similarly, the desires for the flesh-fleshy enjoyments build, as it were, a womb around the discriminative power in us, and such low mental pre-occupations (
Tamasic) can drop off only after a longer period of evolutionary growth undergone by such a deluded mindand-intellect. In the true scriptural style, Krishna thus distinguishes between the different textures in the veils that come to
cover the soul when the individual is entertaining different types of desires. In short, desire is that which hides the Divine in us.

Sunday, 20 May 2018

गुलमोहर के फूल



गर्मी के मौसम में खिले गुलमोहर के बीच सुबह की सैर आनंदित कर देती है. इच्छा होती है की गुलमोहर के सुर्ख लाल फूलों को घंटों निहारते रहे. पर ऐसा करने पर लोग निहारने वाले को निहारना शुरू कर देंगे. लौटते समय , कई बार हाथ उठाकर, उचक कर फूलों की एक डंडी को तोड़ घर लाकर गुलदस्ते में सजाने की इछ्चा पूरी नहीं हो पा रही थी. 
आज घर के गेट के पास एक भरा-पूरा बिलकुल ताजा गुलमोहर के फूलों का गुच्छा गिरा देखा. अब यह मेरे गुलदस्ते की मुरझाने तक शोभा बढ़ाएगा.

Wednesday, 9 May 2018

हम भी कभी बच्चे थे !

पहले के घरों में एक आँगन होता था, एक बरामदा होता था और एक गलियारा होता था । दोपहर में क्रिकेट खेलने के लिए गलियारा सबसे अच्छा होता था; बस स्ट्रेट ड्राइव की गुंजाईश; एक आध फील्डर की जरूरत । हमारे घर में गलियारे के शोर्ट कवर में जज अंकल का लिविंग रूम था । टेनिस की गेंद उनकी दीवार या खिड़की छूती भर थी और हंगामा शुरू । ऐसा दिन महीने में एक-दो बार ही आता था की शोर्ट कवर पर हंगामाँ गैरहाजिर हो ।

आज के दिन खेलने का मैदान, बरामदा, गलियारा नसीबवालों की डेलिकेसी हो गयी है । ऐसे में घर के बच्चों को मेरे घर का अगवाडा ही बच्चों को सबसे रास आया दोपहर के क्रिकेट के लिए । मेरे घर की लम्बी-चौड़ी खिड़की बल्ले के स्विंग से 3 फीट दूर है । उसपर यह मेरे आराम का समय होता है । दोपहर को स्कूल से लौट कर बच्चे क्रिकेट के साथ-साथ स्कूल की आपबीती भी गपियाते रहते हैं । खेल तभी ख़त्म होता है जब बच्चे अपने जन्मसिद्ध अधिकार का उपयोग करने लगते हैं; यानी झगडा !

शुरू में एक-दो बार जब बाल खिड़की से टकराई तो मैंने दांत तोड़ लेने की धमकी भी दे डाली । उसकी बाद कुछ दिन तक दारुण सन्नाटा । दोपहर को नींद की झपकी आनी बंद । मालूम पडा मेरे डर से कम बल्कि गेंद फट जाने से खेल बंद है । मैं शाम को बाजार जाकर उनके लिय गेंद ले आया ।
अब उनकी बातूनी नोक-जोख से भरपूर क्रिकेट की लोरी क्या गजब की झपकी ला देती है । उसके सामने 2-3 सौ के खिड़की के शीशे की क्या हैसीयत !



Friday, 4 May 2018

Bhagvad Gita on Reincarnation !


न त्वेवाहं जातु नासं न त्वं नेमे जनाधिपाः।
न चैव न भविष्यामः सर्वे वयमतः परम्।।2.12।।
It is not that at any time (in the past) , indeed, was I not,
Nor were you, nor these rulers of men.
Nor, verily, shall we all ever cease to be hereafter.

Krishna here declares, in unequivocal terms, that the embodied Self in every one is set on a great pilgrimage in which It comes to identify itself with varied forms, temporarily to gain a limited but determined, set of experiences. He says that neither He Himself nor Arjuna nor the great kings of the age that have assembled in both the armies, are mere accidental happenings. They do not come from nowhere and, at their death, do not become mere non-existent nothingness. Correct philosophical thinking guides man's intellect to the apprehension of a continuity from the past --- through the present --- to the endless future. The Spirit remaining the same, It gets seemingly conditioned by different body-equipments and comes to live through its self-ordained environments. It is this conclusion of the Hindu philosophers that has given them the most satisfactory THEORY OF REINCARNATION. The most powerful opponents of this idea do not seem to have studiously followed their own scriptures. Christ Himself has, if not directly, at least indirectly, proclaimed this doctrine when He told His disciples: "John, the Baptist, was Elijah." Origen, the most learned of the Christian Fathers, has clearly declared: "Every man received a body for himself according to his deserts in former lives." There was no great thinker in the past who had not, nor any in the present who has not accepted, expressly or tacitly, these logical conclusions about the DOCTRINE OF REINCARNATION. Buddha constantly made references to his previous births. Virgil and Ovid regarded the doctrine as perfectly self-evident. Josephus observed that the belief in reincarnation was widely accepted among the Jews of his age. Solomon's BOOK OF WISDOM says: "To be born in sound body with sound limbs is a reward of the virtues of the past lives." 
And who does not remember the famous saying of the learned son of Islam who declared, "I died out of the stone and I became a plant; I died out of the plant and became an animal; I died out of the animal and became a man. Why then should I fear to die? When did I grow less by dying? I shall die out of man and shall become an angel!!" 
In later times, this most intelligent philosophical belief has been accepted as a doctrine by the German philosophers Goethe, Fichte, Schelling and Lessing. Among the recent philosophers, Hume, Spencer, Max Mueller, have all recognised this doctrine as incontrovertible. Among the poets of the West also, we find many burnished intellects soaring into the cloudless sky of imagination and within their poetic flights they too have intuitively felt the sanction behind this immortal doctrine-Browning, Rossetti, Tennyson and Wordsworth, to mention but a few names. The REINCARNATION THEORY is not a mere dream of the philosophers, and the day is not far far off when, with the fast-developing science of Psychology, the West will come to rewrite its Scripture under the sheer weight of observed phenomena. An uncompromising intellectual quest for understanding life cannot satisfy itself if it is thwarted at every corner by "observed irregularities." We cannot, for long, ignore them all as mere 'chances.' The prodigy Mozart is a spectacular instance which cannot be explained away; to be logical we must accept the idea of the continuity of the embodied souls. This genius. wrote Sonatas at the age of four, played in public at the age of five, composed his first Opera at the age of seven! Without the REINCARNATION THEORY, we will have to labelthis wondrous incident as an accident and throw it into the dust-bin of chance and bury it there!! Examples are often noticed, but rarely recorded as evidences, to prove this great THEORY OF REINCARNATION. The modern world, as I said, has yet to discover this great and self-evident LAW OF LIFE. Therefore, to an uninitiated student, this theory may seem too staggering for quiet appreciation. When Krishna declared that none of them, including himself, Arjuna and the great kings, even after their deaths on the battle-field "shall cease to exist in future," Arjuna, a typical man-of-the world could not grasp it as a self-evident fact. 

- Holy Geeta by Swami Chinmayananda-