Friday, 25 May 2018

धूमेनाव्रियते वह्निर्यथाऽऽदर्शो मलेन च। यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम्।।3.38।।


धूमेनाव्रियते वह्निर्यथाऽऽदर्शो मलेन च।
यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम्।।3.38।।

जैसे धुयें से अग्नि और धूलि से दर्पण ढक जाता है तथा जैसे भ्रूण गर्भाशय से ढका रहता है
वैसे उस (काम) के द्वारा यह (ज्ञान) आवृत होता है।।

यहाँ तीन दृष्टान्त यह समझाने के लिये दिये गये हैं कि किस प्रकार काम और क्रोध हमारे विचार की सार्मथ्य को आवृत कर देते हैं। शास्त्रों में इसे पुनरुक्ति दोष माना गया है। किन्तु गीता में यह दोष नहीं मिलता। भगवद्गीता में कहीं पर भी अनावश्यक या निरर्थक पुनरुक्ति नहीं है। इसे ध्यान में रखकर इस श्लोक को समझने का प्रयत्न करें तो ज्ञात होगा कि यहाँ दिये तीनों दृष्टान्तों में सूक्ष्म भेद है। वाच्यार्थ से कहीं अधिक अर्थ इस श्लोक में बताया गया है।जगत् की अनित्य वस्तुओं के साथ आसक्ति के कारण मनुष्य की विवेचन सार्मथ्य आच्छादित हो जाती है। हमारी आसक्तियाँ अथवा इच्छाएँ तीन भागों में विभाजित की जा सकती हैं। अत्यन्त निम्न स्तर की इच्छाएँ मुख्यत शारीरिक उपभोगों के लिये दूसरे हमारी महत्त्वाकांक्षाएँ हो सकती हैं सत्ता धन प्रसिद्धि और कीर्ति पाने के लिये। इनसे भिन्न तीसरी इच्छा हो सकती है आत्मविकास और आत्मसाक्षात्कार की। ये तीन प्रकार की इच्छाएँ गुणों के प्राधान्य से क्रमश तामसिक राजसिक और सात्त्विक कहलाती हैं। तीन दृष्टान्तों के द्वारा इन तीन प्रकार की इच्छाओं से उत्पन्न विभिन्न प्रकार के आवरणों को स्पष्ट किया गया है।जैसे धुयें से अग्नि अनेक बार धुयें से अग्नि की चमकती ज्वाला पूर्णत या अंशत आवृत हो जाती है। इसी प्रकार सात्त्विक इच्छाएँ भी अनन्त स्वरूप आत्मा के प्रकाश को आवृत सी कर लेती हैं।जैसे धूलि से दर्पण रजोगुण से उत्पन्न विक्षेपों के कारण बुद्धि पर पड़े आवरण को इस उदाहरण के द्वारा स्पष्ट किया गया है। धुएँ के आवरण की अपेक्षा दर्पण पर पड़े धूलि को दूर करने के लिये अधिक प्रयत्न की आवश्यकता होती है। बहते हुये वायु के एक हल्के से झोंके से ही धुआँ हट जाता है जबकि तूफान के द्वारा भी दर्पण स्वच्छ नहीं किया जा सकता। केवल एक स्वच्छ सूखे कपड़े से पोंछकर ही उसे स्वच्छ करना सम्भव है। धुँए के होने पर भी कुछ मात्रा में अग्नि दिखाई पड़ती है परन्तु धूलि की मोटी परत जमी हुई होने पर दर्पण में प्रतिबिम्ब बिल्कुल नहीं दिखाई पड़ता।जैसे गर्भाशय से भ्रूण तमोगुण जनित अत्यन्त निम्न पशु जैसी वैषयिक कामनाएँ दिव्य स्वरूप को पूर्णत आवृत कर देती हैं जिसे समझने के लिए यह भ्रूण का दृष्टांत दिया गया है। गर्भस्थ शिशु पूरी तरह आच्छादित रहता है और उसके जन्म के पूर्व उसे देखना संभव भी नहीं होता। यहाँ आवरण पूर्ण है और उसके दूर होने के लिये कुछ निश्चित काल की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार तामसिक इच्छाओं से उत्पन्न बुद्धि पर के आवरण को हटाने के लिए जीव को विकास की सीढ़ी पर चढ़ते हुए दीर्घकाल तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है।इस प्रकार इन भिन्नभिन्न प्रकार की इच्छाओं से उत्पन्न विभिन्न तारतम्य में अनुभव में आने वाले आवरणों को स्पष्ट किया गया है।इस श्लोक में केवल सर्वनामों का उपयोग करके कहा गया है कि उसके द्वारा यह आवृत है। अब अगले श्लोक में इन दोनों सर्वनामों उसके द्वारा और यह को स्पष्ट किया गया है
As fire is enveloped by smoke, as a mirror by dust, as an embryo by the womb,
so this (wisdom) is enveloped by that (desire or anger) .

Three different examples have been given to illustrate how desires and the consequent anger delude our rational capacity and choke our discrimination. Repetition is an unpardonable crime against the "scriptural-style," and the Geeta faithfully follows the immortal style common to all Bibles of the world. There is no redundancy, or wasteful repetition in the Divine Song. With this understanding,
when we try to readthe stanza we find that there are subtle implications in the three different  llustrations used by the Lord. More is meant here than meets the eye. The discrimination in man is screened off and obstructed in its exercise due to the attachment in his mind for the ever-changing worldly-objects. We all know that our attachments to things can fall under three distinct categories. Our desires can either be low and vicious --- mind for the flesh-fleshy carnal pleasures --- or our
ambitions may be for an active exertion in order to achieve power and wealth, to gain strength and might, to win fame and glory. There can also be a burning aspiration to strive and to achieve a diviner perfection and a Godly Self-illumination. Thus, our desires can fall under three headings according to the quality of the attachment --inert (
Tamasic), or active (Rajasic), or noble and divine (Sattwic). The veilings that are created over our discrimination by these different types of qualities (gunas) are indicated here by the three different examples.

AS FIRE BY SMOKE --- A smoky fire-place, shrouded by dark curling smoke can sometimes, if not totally, at least partially, veil the brilliance of the light emitted by the flames. A wick without a chimney is less bright than with a chimney, proving the example under review. Even
Sattwic desires veil the infinite glory of the Spirit. 
AS DUST ON A MIRROR --- This illustrates the veiling caused by agitations that cover the purer intellect due to our thick desires for glory and power (Rajasic). Compared with the former, this is indeed more complete, and the removal of it is, naturally, more difficult. The smoke rolls off even at a passing whiff of breeze, while the mirror cannot be cleaned even by a storm. It can be polished only by our own efforts at dusting it clean with the help of a clean, dry duster. Through the smoke, however thick it might be, the fire can be perceived; through the dust, if it be thick, no reflection at all can be seen in the mirror --- if at all seen it will only be dim.

AS THE FOETUS IN THE WOMB --- This is an illustration to show how completely the Diviner aspect in us is screened off by the low animal appetites and the vulgar desires for the sensuous. The foetus is covered by the womb until it matures, and there is no method of observing it as long as it is in the womb. The veiling is complete, and it can drop off only after a definite period of
time. Similarly, the desires for the flesh-fleshy enjoyments build, as it were, a womb around the discriminative power in us, and such low mental pre-occupations (
Tamasic) can drop off only after a longer period of evolutionary growth undergone by such a deluded mindand-intellect. In the true scriptural style, Krishna thus distinguishes between the different textures in the veils that come to
cover the soul when the individual is entertaining different types of desires. In short, desire is that which hides the Divine in us.

No comments:

Post a Comment