यो मां पश्यति
सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति।
तस्याहं न प्रणश्यामि स च मे न प्रणश्यति।।6.30।।
तस्याहं न प्रणश्यामि स च मे न प्रणश्यति।।6.30।।
जो पुरुष मुझे
सर्वत्र देखता है और सबको मुझमें देखता है उसके लिए मैं नष्ट नहीं होता (अर्थात्
उसके लिए मैं दूर नहीं होता) और वह मुझसे वियुक्त नहीं होता।।
पहले यह कहा गया था कि ब्रह्मसंस्पर्श से योगी अत्यन्त सुख प्राप्त
करता है। ब्रह्मसंस्पर्श से तात्पर्य आत्मा और ब्रह्म के एकत्व से है जो उपनिषदों
का प्रतिपाद्य विषय है। इस ज्ञान को स्वयं भगवान् ही यहाँ स्पष्ट दर्शा रहे हैं।
आत्मज्ञानी पुरुष सर्वत्र आत्मा का अनुभव करता है।जो मुझे सबमें और सब को मुझमें
देखता है अन्य स्थानों के समान ही यहाँ प्रयुक्त मैं शब्द का अर्थ आत्मा है न कि
देवकीपुत्र कृष्ण। इस व्याख्या के प्रकाश में जो पुरुष पूर्व श्लोक के साथ इस
श्लोक को पढ़ेगा उसे प्रसिद्ध ईशावास्योपनिषद् की इस घोषणा का गूढ़ अर्थ स्पष्ट हो
जायेगा ।वह मुझसे वियुक्त नहीं होता बुद्धि से अतीत आत्मा का अनुभव उससे भिन्न
रहकर नहीं होता वरन् जीव पाता है कि वह स्वयं आत्मस्वरूप (शिवोऽहम्) है।
स्वप्नद्रष्टा पुरुष जागने पर स्वयं जाग्रत् पुरुष बन जाता है वह जाग्रत् पुरुष को
उससे भिन्न रहकर कभी नहीं जान सकता।और न मैं उससे वियुक्त होता हूँ द्वैतवादी लोग
अपने जीवभाव और देहात्मभाव की दृढ़ता के कारण इस अद्वैत स्वरूप को स्वीकार नहीं कर
पाते । जिस स्पष्टता से यहाँ जीव के दिव्य स्वरूप की घोषणा की गयी है उसे और अधिक
स्पष्ट नहीं किया जा सकता। भगवान् श्रीकृष्ण यहाँ किसी भी प्रकार से इस तथ्य को
गूढ़ और गोपन नहीं रखना चाहते कि अनात्म उपाधियों से तादात्म्य को त्यागने पर योगी
स्वयं परमात्मस्वरूप बन जाता है। हो सकता है कि किन्हींकिन्हीं लोगों के लिए यह
सत्य चौंका देने वाला हो तथापि है तो वह सत्य ही। जिन्हें इसे स्वीकार करने में
संकोच होता हो वे अपने जीव भाव को ही दृढ़ बनाये रख सकते हैं। परन्तु भारत में
गुरुओं की परम्परा ने तथा विश्व के अन्य अनुभवी सन्तों ने इसी सत्य की पुष्टि की
है कि एक व्यक्ति के हृदय में स्थित आत्मा ही सर्वत्र नामरूपों में स्थित
है।वर्तमान दशा में हम अपने आप से ही दूर हो चुके हैं अहंकार एक राजद्रोही है
जिसने आत्मसाम्राज्य से स्वयं का निष्कासन कर लिया है। आत्मप्राप्ति पर अहंकार
उसमें पूर्णतया विलीन हो जाता है। स्वप्नद्रष्टा के जागने पर वह जाग्रत् पुरुष से
भिन्न नहीं रह सकता। भगवान् यहाँ कहते हैं कि साधक और मैं एक दूसरे से कभी वियुक्त
नहीं होते।वास्तव में यदि हम यह समझ लेते हैं कि आत्मविस्मृति के कारण परमात्मा
जीवभाव को प्राप्त सा हुआ है तो यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि आत्मज्ञान के द्वारा
जीव पुन परमात्मस्वरूप को प्राप्त हो सकता है। जैसे एक अभिनेता रंगमंच पर भिक्षुक
का अभिनय करते हुए भी वास्तव में भिक्षुक नहीं बन जाता और नाटक की समाप्ति पर
भिक्षुक के वेष को त्यागकर पुन स्वरूप को प्राप्त हो जाता है वैसे ही आत्मज्ञान के
विषय में भी जीव का ब्रह्मरूप होना है। वेदान्त की यह साहसिक घोषणा समझनी कठिन
नहीं है परन्तु सामान्य अज्ञानी जन इससे स्तब्ध होकर रह जाते हैं और अपने दोषों के
कारण इस सत्य को स्वीकार नहीं कर पाते। उनमें इतना साहस और विश्वास नहीं कि वे
दिव्य जीवन जीने का उत्तरदायित्व अपने ऊपर ले सकें। इस श्लोक में भगवान् का कथन
परमार्थ सत्य के स्वरूप के संबंध में उपनिषदों के निष्कर्ष के विषय में रंचमात्र
भी सन्देह नहीं रहने देता।पूर्व श्लोक में कथित सम्यक् दर्शन को पुन बताकर कहते
हैं
He who sees Me
everywhere, and sees everything in Me, he never gets separated from Me, nor do
I get separated from him.
Earlier we were
told that on reaching his goal, the meditator "ATTAINS INFINITE BLISS OF
THE 'BRAHMAN'-CONTACT" (V-28).
We explained that the term 'contact'
indicates only the non-dual Reality, which is the theme of all the Upanishads. Here, in this stanza, we
have Krishna's own commentary upon that term. Once having awakened to the Self,
the Perfect Master thereafter recognises everywhere nothing but the Self.
HE WHO SEES ME
IN ALL THINGS AND SEES ALL THINGS IN ME --- In this stanza, as everywhere else,
the first person singular 'I' and 'Me' are to be understood
as the Self. To one who is re-reading the stanza in the light of this
annotation, this and the previous stanza together express more fully the
pregnant meaning of the most famous Upanishadic
declarations found in the Ishavasya.
HE NEVER BECOMES
SEPARATED FROM ME --- On transcending the intellect, the experience of the ego
is not that it sees or perceives or cognises the Eternal but that it discovers
itself in essence to be nothing but the Self (Shivoham). The dreamer, on awakening, himself becomes the waker; a
dreamer can never see or recognise the waker as separate from himself.
NOR DO I BECOME
SEPARATE FROM HIM --- The dualists are rather hesitant to accept that Infinite
Divinity is their Real Nature, for they are, as ego-centres, conscious of their
own bodily vanities and sins. In no clearer terms can we more exhaustively
describe the unadulterated Truth of the Essential Divinity in man. Lord Krishna
here, is in no way trying to conceal His meaning that a meditator, when he has
fulfilled the process of detachment from the not-Self, himself BECOMES the
Eternal and the Infinite. It may be a staggering truth, but all the same it is
The Truth. Those who are hesitating and wavering may well continue to
disbelieve their own divine potentialities. But the intimate experience of the
long hierarchy of Gurus in India and
the mystic Saints all over the world has endorsed this unbelievable, yet plain Truth that, "the Self in an individual is the same Self
everywhere."
At present we
are divorced from ourselves; the ego is a rebel who has exiled himself from his
native kingdom, the Self. On rediscovery of the Self, the ego BECOMES the Self
in such a happy blending that thereafter there is no distinction between the
ego and the Self. On awakening, the dreamer becomes the waker; not only does
the dreamer become the waker, but the waker can never remain separate from the
dreamer. In ordinary divorces either party can divorce the other, and yet
maintain an emotional relationship with each other. Here the Lord says, not
only does the seeker come to feel the Self-hood, but I, the Self, become
homogeneously one with him.
In fact, once we
understand that "Misguided God is a man," it becomes amply clear
that, rightly guided, a man rediscovers himself to be nothing other than the
Supreme. An actor playing the part of a beggar, is not really a beggar; the
moment he drops the part he is playing, he becomes what in fact he is. In fact,
even while he was playing his role, he was not a beggar. This daring
declaration of Vedanta is not at all
difficult to understand, but the deluded are aghast at this revelation, and in
their imperfections, refuse to believe this Truth. They have not the guts to
take the responsibilities of living a Godly life. Krishna's courageous
statement in this stanza leaves not even a pin-hole of a doubt on this sacred
conclusion of all the scriptures of the world, especially
that of the immortal Upanishads.
No comments:
Post a Comment