Tuesday, 16 June 2015

दूरी !

विजय भईया के हार्ट कंडीशन को लेकर हम सभी बहुत चिंतित थे. हॉस्पिटल से लेकर घर लौटने तक हमलोग उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे थे. अजय भईया कल बनारस पहुँच जायेंगे. आलोक  6 दिन बाद जब उन्हें दूसरा स्टंट लगेगा तब उनके पास मौजूद रहेगा. मैं यहाँ वेस्ट विंडसर से तीन दिनों से बड़ी भाभी से बात करने की कोशिश कर रहा हूँ . आज विजय भईया से ही खूब मजे में बात हो गयी. दरअसल मैं उन्हें आफ्टर केयर का अपना पांच साल का अनुभव देना चाह रहा था, जैसे भारी सामान न उठाना, सीढ़ी कम से कम चढ़ना, किसी प्रकार का जोर या झटके से बचना और सबसे जरूरी ये कि नए कॉन्फिडेंस के साथ रहना.

मुझसे बात करके उन्हें काफी रहत मिली. अंत में, उन्होंने मुझसे पूछ ही लिया कि मेरे पास इतनी जानकारी कैसे है. उन्हें आज मालूम हुआ कि मुझे दो स्टंट पांच साल पहले लग चुका है. 

No comments:

Post a Comment