Friday, 27 December 2013

नसीहत !

जब मैं सुबह की सैर से वापिस लौट रहा था तभी सोसाईटी की पतली सड़क पर सामने से एक बाइक फर्राटे से निकल गयी मुझे सह्माते हुए.  सड़क के साथ मैं भी दाहिने मुड गया. देखा, तीन बुजुर्ग मियाँ-बीबी पूरी सड़क छेक कर बातें कर रहे हैं. उनलोगों से और किनारे बैठे धूप सेंकते कुत्तों से बचकर जब मैं आगे बढ़ रहा था तभी उनमें से एक बुजुर्ग का बघारना सुनाई दे गया- “मैंने बाइक भगाते उस लड़के को रोक कर नसीहत दी पतली सड़क पर तेज न चलाने की ....”  कुछ आगे,  कुत्तों का झुण्ड वैसे ही सड़क छेंके मशगूल दिखा.



No comments:

Post a Comment